6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बड़ा फेरबदल, 120 RAS अफसरों का किया तबादला, मचा हड़कंप

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Jul 31, 2018

जयपुर ।

राजस्थान में चुनावी साल के चलते प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़े फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। गत सप्ताह में सरकार ने गुरूवार देर रात 131 आईएएस अफसर बदलने के बाद एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। मंगलवार शाम को अचानक 120 आरएएस अफसरों के तबादलों ने राज्यभर में हड़कंप मचा दिया है। लगातार कुछ दिनों से फेरबदल के चलते प्रदेश के अफसरों की पोस्टिंग इधर-उधर की जा रही है।

मंगलवार शाम को एक बार फिर राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल हुआ। राज्य सरकार ने आदेश पास कर 120 राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारीयों के तबादले कर दिए। विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव आयोग ने 31 जुलाई से पहले चार साल से एक ही जिलों में जमे अफसरों को बदलने के निर्देश दे रखे हैं। इसके चलते सरकार ने एक के बाद एक तबादला सूची जारी कर बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने उसके मंत्रियों और विधायकों को तरजीह देते हुए अफसरों को बदला है।

महज दो सप्ताह ले भीतर में बड़ी-बड़ी तबादला सूची निकाल प्रदेश की प्रशासनिक तस्वीर को बदल दिया है। लगभग सभी जिलों में एडीएम और एसडीएम बदले जा चुके हैं। सरकार ने चुनाव के लिहाज से अधिकारियों की बिसात बिछा दी है। पहली सूची में एक आइएएस अफसर का नाम था, जबकि दूसरी सूची में तीन आइएएस और तीसरी सूची में 93 आरएएस अफसरों के नाम शामिल रहे। इसमें 16 अतिरिक्त जिला कलक्टर और 42 उपखंड अधिकारियों को बदला गया है। इसके बाद देर रात 34 आइपीएस अफसरों के तबादले किए गए और अब 120 राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अफसर बदल दिए हैं।

NEXT STORY :-

चुनावी साल में राजस्थान BJP का बड़ा दांव, ऐसे राजपूत वोट बैंक मजबूत करने की कवायद में लगी राजे सरकार

आंनदपाल एनकाउंटर जांच मांमले में बड़ी खबर, एक बार फिर से होने जा रहा है आंनदपाल का एनकाउंटर

राजस्थान में मिले अच्छी बारिश के संकेत, पूर्व से ईशान की ओर गया ध्वज, वृहद सम्राट यंत्र से हुआ परीक्षण

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग