राजस्थान विधानसभा चुनाव कनेक्शन
नोटबंदी का चुनावी कनेक्शन भी सामने आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब 8 नवंबर 2016 को जब 1000 और 500 रुपए के नोटबंदी की घोषणा की थी तो ठीक तीन महीने बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभा के चुनाव हुए थे। भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई को 2000 रुपए के नोटबंदी घोषणा की है तो राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना का विधानसभा चुनाव निकट है। ठीक तीन महीने पहले 2000 रुपए के नोट चलना बंद हो जाएंगे।
ये हैं 7 बड़ी बातें
1 क्लीन नोट पॉलिसी के तहत 30 सितंबर के बाद 2000 रुपए के नोट बंद
2 भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए के नोट न जारी करने को दिया निर्देश
3 23 मई से सभी बैंकों और 19 क्षेत्रीय कार्यालय में इसे करा सकते हैं जमा
4 2016 में नोटबंदी के बाद 89 प्रतिशत नोट 2000 रुपए किए गए थे जारी
5 तीन साल से एक भी नोट नहीं छापे गए 2018-19 से नोट छपाना था बंद
6 आरबीआई ने 6.73 लाख करोड़ कीमत के 2000 रुपए के नोट किए थे जारी
7 बैंकों का काम काज न हो प्रभावित इसलिए एक बार में 20 हजार होंगे जमा