अभ्यर्थी आवेदन पत्र क्रमांक/चालान नंबर, अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म दिनांक, परीक्षा स्तर और मोबाइल नंबर से लॉगइन कर त्रुटि सुधार कर सकेगा। बोर्ड की ओर से आवेदन पत्र में सुधार के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। 11 फरवरी 2018 को अध्यापक पात्रता परीक्षा REET का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 2015 में रीट आयोजित हुई थी। अब तीन साल बाद रीट परीक्षा होगी।