पुलिस मुख्यालय सूत्रों के मुताबिक, रीट पर्चा लीक मामले में मुख्य आरोपियों में रामकृपाल मीणा, भजनलाल विश्नोई और उदाराम विश्नोई ने खुलासा किया कि परीक्षा से करीब एक माह पहले पेपर हथियाने के लिए बातचीत शुरू हो गई थी। 5 करोड़ रुपए में रीट परीक्षा का पेपर बाहर निकालना तय हुआ और उक्त पेपर को चयनित 280 से 300 अभ्यर्थियों को 15-15 लाख रुपए में बेचना तय किया गया था। गिरोह को इन परीक्षार्थियों से 40 से 45 करोड़ रुपए पेपर देने के बदले मिलना था। एनवक्त पर कुछ परीक्षार्थियों को 5 से 15 लाख रुपए में भी रीट पेपर बेचा गया। अनुसंधान अधिकारी इन सबकी पुष्टि करने के लिए जांच कर रहे हैं। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, रीट परीक्षा से पहले पेपर 300 परीक्षार्थियों तक तो पहुंचा है।