राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज होने वाले रीट परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में कुल 9,79,768 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। प्रदेश भर में परीक्षाओं में करीब दस लाख छात्र बैठे हैं। जयपुर शहर में भी हजारों छात्र परीक्षा दे रहे हैं। जयपुर शहर में परीक्षा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम को भी पुख्ता कर दिया हैं। जयपुर में हज़ार से भी ज्यादा पुलिसकर्मी रीट परीक्षा के इंतज़ाम में जुटे हुए हैं।