
रीट लेवल 1 का रिजल्ट घोषित होने के बाद शिक्षा विभाग अब जल्द नियुक्तियां देने की कवायद शुरू करने वाला है ।
शिक्षा विभाग ने की कवायद शुरू जयपुर। कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कल रीट लेवल 1 का रिजल्ट घोषित होने के बाद शिक्षा विभाग अब जल्द नियुक्तियां देने की कवायद शुरू करने वाला है । इस दौरान विभाग पहले चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन करेगा फिर काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू करेगा।
शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द प्रदेश की सभी स्कूलों में सरकारी अध्यापकों की भर्ती करेगी। साथ ही पास हुए विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट के सत्यापन करा कर काउंसलिंग कर जल्द से जल्द इन्हें नियुक्ति पत्र जारी करने का काम किया जाएगा।
बेरोजगारी के लिए बीजेपी पर बोला हमला
डॉ. कल्ला ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहांकि बीजेपी पिछले 4 साल से यही कहती आ रही है कि प्रदेश में बेरोजगारी कम नहीं हो रही है, जबकि सरकार एक के बाद एक परीक्षा आयोजित कर उनका रिजल्ट घोषित कर रही है, जिससे बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का लाभ मिल रहा है। दूसरी ओर विपक्ष कह रहा था की रीट की इतनी बड़ी परीक्षा सरकार कराने में असफल रहेगी, लेकिन सरकार ने परीक्षा करवा कर रिजल्ट भी जारी कर दिया। कल्ला ने कहा सरकार जल्द से जल्द प्रदेश के 1 लाख बेरोजगारों को नौकरी देकर अपना वादा पूरा करेगी।
Published on:
30 May 2023, 12:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.