1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आराम की जिन्दगी पर खर्चते थे नकदी

एटीएम कार्ड बदल कर रुपए निकालने वाले आरोपित एटीएम से निकाले गए पैसों को अपने ऐशो आराम पर ही खर्च करते थे। पुलिस रिमाण्ड पर चल रहे अजीत नगर हिसार निवासी विजय धाणक एवं चूरू जिले के गुगलवा निवासी विशम्भर सुनार से पुलिस पूछताछ के दौरान मिली है। 
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

kamlesh sharma

•

Dec 13, 2015

एटीएम कार्ड बदल कर रुपए निकालने वाले आरोपित एटीएम से निकाले गए पैसों को अपने ऐशो आराम पर ही खर्च करते थे। पुलिस रिमाण्ड पर चल रहे अजीत नगर हिसार निवासी विजय धाणक एवं चूरू जिले के गुगलवा निवासी विशम्भर सुनार से पुलिस पूछताछ के दौरान मिली है।

विजय धाणक कक्षा नौ तथा विशम्भर दस तक पढ़ा लिखा है। पुलिस के अनुसार आरोपित एटीएम मशीन के बाहर खड़े रहते थे। जब भी कोई महिला या जाल में फंसने लायक व्यक्ति एटीएम मशीन में जाने लगता तो दोनों उसके साथ ही प्रवेश कर जाते।

उपभोक्ता मशीन में कार्ड लगा कर गुप्त कोड लगाता तो दोनों उसके पिन नम्बर को देख लेते थे। बाद में मदद करने के बहाने उपभोक्ता का कार्ड बदल लेते तथा उसके साथ ही कक्ष से बाहर निकल जाते थे।