7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सबको जीने का अधिकार-चतुर्वेदी

पंडित नवलकिशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) इकाई के तत्वावधान में कर्तव्य बोध दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय अजमेर के पूर्व कुलपति डॉ. पुरुषोतमलाल चतुर्वेदी ने किया। 
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

afjal khan

•

Jan 20, 2016

पंडित नवलकिशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) इकाई के तत्वावधान में कर्तव्य बोध दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय अजमेर के पूर्व कुलपति डॉ. पुरुषोतमलाल चतुर्वेदी ने किया।

इस मौके पर डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सबको जीने की बात कही गई है। इसलिए अधिकारों तथा कर्तव्यों में समन्वय स्थापित हो जाता है। समाज में सदैव दुर्बल व कमजोर को सहारा दिया जाता है। इससे जीवन मूल्य ही कर्तव्य बन जाता है।

विशिष्ट अतिथि कन्या कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शंकरलाल शर्मा ने सभी वर्गों से कर्तव्य निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम अध्यक्ष पीजी कॉलेज प्राचार्या डॉ. अमिता गिल ने कहा कि वरिष्ठ शिक्षकों के व्याख्यानों का लाभ विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को समान रूप से होता है। उप प्राचार्यडॉ. एस.डी. शर्मा ने आभार जताया। संचालन इकाई सचिव डॉ. शिवचरण कौशिक ने किया।

खेड़ला खुर्द में कर्तव्य बोध दिवस आज
दौसा ञ्च पत्रिका. शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा लवाण के तत्वावधान में बुधवार शाम चार बजे मॉडल स्कूल खेड़ला खुर्द में कर्तव्य बोध दिवस मनाया जाएगा।

उपशाखा मंत्री मोहनसिंह मीना ने बताया कि अतिथि दौसा विधायक शंकरलाल शर्मा, महुवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला, लवाण उप प्रधान राजेश मीना, बाबूलाल शर्मा, पं. राधेश्याम शर्मा, डीईओ डॉ. पे्रमवती शर्मा, एडीपीसी सुशील शर्मा व जगदीशप्रसाद, एडीईओ गंगालहरी शर्मा, बृजमोहन गुप्ता होंगे।