13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्पर्धा चौधरी ने छोड़ी रालोपा, सोशल मीडिया पर लिखा-कारण क्या रहे वो हनुमान बेनीवाल बताएंगे, मैं नहीं

महिला नेत्री स्पर्धा चौधरी ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। साथ ही लिखा कि कारण क्या रहे हनुमान बेनीवाल बताएंगे, मैं नहीं।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Nov 07, 2023

स्पर्धा चौधरी ने छोड़ी रालोपा, सोशल मीडिया पर लिखा-कारण क्या रहे हनुमान बेनीवाल बताएंगे, मैं नहीं

स्पर्धा चौधरी ने छोड़ी रालोपा, सोशल मीडिया पर लिखा-कारण क्या रहे हनुमान बेनीवाल बताएंगे, मैं नहीं

महिला नेत्री स्पर्धा चौधरी ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। साथ ही लिखा कि कारण क्या रहे हनुमान बेनीवाल बताएंगे, मैं नहीं। चौधरी को 2018 में रालोपा ने फुलेरा से प्रत्याशी बनाया था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पेपर लीक प्रकरण में पिछले दिनों उन पर आरोप लगे थे।

रालोपा इस बार पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में है। पार्टी ने 73 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं और सांसद हनुमान बेनीवाल भी भाई नारायण बेनीवाल की जगह खुद खींवसर से चुनाव मैदान में उतरे हैं। आरएलपी ने इस बार आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया है, ताकि प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस को बराबर की टक्कर दी जा सके। मगर चौधरी का अचानक पार्टी छोड़ना कई सवाल खड़ा कर रहा है। खासकर उनका सोशल मीडिया पर लिखा गया वाक्य भी चर्चा का विषय बना हुआ हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्पर्धा चौधरी ने लिखा कि वो रालोपा की प्राथमिक सदस्यता का त्याग करतीं हैं, इसके कारण क्या रहे वो आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल बताएंगे, मैं नहीं। आपको बता दें कि स्पर्धा पूर्व में प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रहीं और उसके बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ आरएलपी का दामन थामा। आरएलपी में वो महिला मोर्चे की अध्यक्ष भी बनी थी।

यह भी पढ़ें:-Rajasthan Election 2023: स्टार प्रचारक खुद प्रत्याशी, कैसे करेंगे दूसरे का प्रचार

पेपर लीक के आरोपों से घिरी हैं स्पर्धा

बीते दिनों बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने स्पर्धा चौधरी को पेपर लीक प्रकरण का सरगना बताते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि उन्होंने किरोड़ी के आरोपों का खंडन किया था और मीणा पर मानहानि का दावा करते हुए नोटिस भेजा था। चौधरी ने किरोड़ी लाल मीणा की ओर से अब तक नोटिस का जवाब नहीं देने पर भी सवाल उठाया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग