समाजसेवी सुल्ताराम चौधरी, समाजसेवी अक्कू पारीक, श्यामसुंदर राजजोशी, हरि सैनी, विजय चौहान, मानसिंह शेखावत, महेन्द्र अग्रवाल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष बाबूलाल चूड़ला, प्रमोद पारीक, संतोष अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने विकलांग महिला व अन्य जरुरतमंदों को भोजन कराकर रोटी बैंक की शुरुआत की। समाज सेवी चौधरी का कहना है कि कस्बे में कई जरुरतमंद लोग दो जून के भोजन के लिए तरसते हैं। अब रोटी बैंक खुलने से कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा। उन्होंने अन्नदान को सबसे बड़ा दान बताते हुए कस्बेवासियों से भी सहयोग की अपील की है। अक्कू पारीक का कहना है कि शाहपुरा में व्यक्ति भूखा जरूर उठेगा, लेकिन भूखा सोएगा नहीं। उन्होंने कहा कि भीख मांगने वाले व्यक्तियों को नकद राशि देने के बजाय लोगों को रोटी बैंक में खाध सामग्री की मदद करनी चाहिए, तभी यह पुनीत कर्य सार्थक हो सकेगा।