कलक्टर-एसपी ने किया दौरा
राज्य के सातों संभाग मुख्यालयों पर कलक्टर और एसपी ने परीक्षा केंद्रों व इनके आस-पास कोचिंग संस्थानों, ई-मित्र, धर्मशाला, होटलों का दौरा किया। ऐसे केंद्र जिनकी खिड़कियां खुले मैदान अथवा गली-कॉलोनियों में खुलती हैं, उनके आस-पास पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। केंद्राधीक्षकों-वीक्षकों को मूल आधार कार्ड, फोटो-आईडी चैक करने, मेटल डिटेक्टर से जांच और पुख्ता पूछताछ के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश देने को कहा गया है।