11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफ़ा, अब इतने पदों पर निकाली भर्ती जानकर हो जाएंगे खुश

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस-2018 परीक्षा के विज्ञापन जारी कर दिया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Apr 03, 2018

jobs

jobs

जयपुर

राजस्थान में प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी ख़बर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस-2018 परीक्षा के विज्ञापन जारी कर दिया है। साथ ही परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि भी दे दी है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने हाल ही में आरएएस-2018 परीक्षा के लिए 980 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। दो सालों में निकलने वाली आरएएस की भर्ती में कुल 980 पद है जिनमें 405 पर राज्य सेवा के और बाकी के 575 पद अधीनस्थ सेवा के हैं। विभाग ने आरएएस-2018 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि भी तय कर के 12 अप्रैल रखी है। इन पदों के लिए 12 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो जाऐंगे। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई रखी है। परीक्षार्थी 11 मई 2018 रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती पूरे 2 साल के बाद निकली है इससे पहले आरएएस-2016 परीक्षा हुई थी।

आवेदन में संशोधन की तिथि भी की जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 980 पदों के लिए होने वाली आरएसएस-2018 परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई के बाद 12 मई से आवेदन में संशोधन की तिथि भी तय कर दी है। परीक्षार्थी आवेदन में 12 मई से 18 मई तक कर सकते हैं।

दस्तावेज़ों को करना होगा सिर्फ एक बार अपलोड

प्रदेश के मुख्य सचिव निहालचंद गोयल और कार्मिक विभाग सचिव भास्कर ए. सावंत की बैठक के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग ने गत महीनों से रुकी हुई भर्तियों के विज्ञापन निकालने की तैयारी में थे। सूत्रों के मुताबिक इस बार आयोग ने वेबसाइट में भी आवेदन करने के कुछ बदलाव लिए है। जिसमे अभ्यर्थीयों को शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक दस्तावेज की प्रतियां जमा न करा कर दस्तावेजों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन से आयोग के पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

READ :- राजस्थान सरकार ने फ़िर दिया बेरोज़गार युवाओं को तोहफ़ा, इस विभाग में निकली बंपर भर्तियां आवेदन भी हो रहे है शुरू!