7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Paper Leak और नकलचियों से बचने के लिए 2023 में RPSC बदलेगा सुरक्षा इंतजाम

RPSC 2nd grade teacher exam paper Leak: वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग)भर्ती के सामान्य ज्ञान पेपर लीक मामले ने राजस्थान लोक सेवा आयोग और सरकार को जबरदस्त झटका दिया है। साल 2023 में जनवरी से जून तक नौ भर्ती परीक्षाएं होंगी। इसमें कड़े सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। खासतौर पर कोचिंग रैकेट-पेपर माफिया टार्गेट पर रहेंगे।

2 min read
Google source verification
paper leak case

demo

RPSC 2nd grade teacher exam paper Leak: वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग)भर्ती के सामान्य ज्ञान पेपर लीक मामले ने राजस्थान लोक सेवा आयोग और सरकार को जबरदस्त झटका दिया है। साल 2023 में जनवरी से जून तक नौ भर्ती परीक्षाएं होंगी। इसमें कड़े सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। खासतौर पर कोचिंग रैकेट-पेपर माफिया टार्गेट पर रहेंगे।

आयोग को 7 विभिन्न विभागों के 1443 पदों के लिए जनवरी से जून के दौरान परीक्षा करानी हैं। लिहाजा आयोग-सरकार को परीक्षा में कड़े सुरक्षा इंतजाम करने जरूरी होंगे। इसको लेकर कार्मिक विभाग, आरपीएससी, पुलिस, आईटी, साइबर सेल सहित अन्य एजेंसियां तैयारियों में जुट गई हैं। इसके अलावा विशेषज्ञों से पेपर बनवाने से लेकर प्रिंटिंग और केंद्रों तक पहुंचाने के तौर-तरीकों में कई बदलाव किए जाएंगे।
RPSC Paper Leak: चाय ने चौपट कर दी नकलचियों की योजना
इन पर रहेगा विशेष फोकस

-विषयवार पेपर तैयार कराने की विशेष कोड-लैंग्वेज

-कोड लैंग्वेज की डी-कोड करने की प्रोग्रामिंग

-पेपर तैयार करने वाले भवन-परिसर रहेगा सर्विलांस पर

-हथियारबंद जवान रहेंगे भवन में तैनात

-विशेषज्ञों की आवाजाही-गतिविधियों पर नजर

-आईस्कैन, एक्स-रे, बॉडी स्कैनर का उपयोग

-विशेषज्ञों के मोबाइल-ई-गैजेट पर साइबर सेल की निगरानी

-आयोद सदस्यों के मोबाइल भी सर्विंलांस पर

-प्रिंटिंग प्रेस से सेंटर तक पेपर पहुंचाने का ई-मैप

कोचिंग सेंटर्स पर कड़ी नजर

-कोचिंग सेंटर पर सादावर्दी में पुलिस की नियमित आवाजाही

-पुलिसकर्मियों का डमी अभ्यर्थियों के रूप कोचिंग में प्रवेश

-प्रमुख कोचिंग सेंटर के मोबाइल की साइबर सेल से निगरानी

-कोचिंग में पढ़ाने वाले सरकारी-निजी शिक्षकों को नोटिस

-छात्रावास-दुकानों-होटल में चलने वाले कोचिंग की छानबीन

-कोचिंग सेंटर्स का अनिवार्य पुलिस वेरिफकेशन

-ज्यादा अभ्यर्थियों वाले कोचिंग के फोन सर्विलांस पर

RPSC Paper Leak : सामने आया नकलची सुरेश और हनुमान बेनीवाल का याराना

यूं टार्गेट पर रहा जीके का पेपर
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान का पेपर ही टार्गेट पर रहा। नियमानुसार जीके में सामान्य वर्ग को 40 और एससी-एसटी वर्ग को 35 प्रतिशत पासिंग मार्क्स जरूरी है। इसीलिए अभ्यर्थियों, कोचिंग-पेपर माफियाओं ने पेपर को लीक किया। आयोग भविष्य में सामान्य ज्ञान के पेपर के कोडिंग युक्त सेट तैयार कराने, ऑनलाइन भेजने, यूपीएससी की एसओपी के अनुरूप पेपर बनवाने पर फोकस करेगा।

जनवरी से जून तक परीक्षाएं
प्रोटेक्शन ऑफिसर परीक्षा-28 जनवरी (4 पद)
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती ग्रुप-सी का पेपर -29 जनवरी
वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय परीक्षा-29 जनवरी से 1 फरवरी (538 पद)
हॉस्पिटल केयर टेकर परीक्षा-10 फरवरी (55 पद)
ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट परीक्षा-19 मार्च (24 पद)
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा परीक्षा-30 अप्रेल (461 पद)
राजस्व अधिकारी परीक्षा-14 मई (14 पद)
अधिशाषई अधिकारी परीक्षा-14 मई (63 पद)
सहायक अभियंता भर्ती-21 मई (41 पद)
सहायक नगर नियोजक परीक्षा-16 जून (43 पद)
खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा-जून अंत (200 पद)

इनका कहना है...
पेपर बनवाने से प्रिंटिंग और परीक्षा तक सुरक्षा में जरूरी नवाचार-परिवर्तन करेंगे। ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो। इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
संजय कुमार श्रोत्रिय, अध्यक्ष राजस्थान लोक सेवा आयोग