2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रीमिया चीफ का बड़ा दावा, कहा – ‘हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर पर यूक्रेन ने की थी ड्रोन अटैक की कोशिश’

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच क्रीमिया के चीफ ने एक बड़ा दावा कर दिया है। क्या है क्रीमिया चीफ का बड़ा दावा? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 22 Jul 2023, 6:27 PM IST

attack_drone_1.jpg

Drone

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध (Russia-Ukraine War) को 17 महीने पूरे होने वाले हैं। 24 फरवरी, 2024 को शुरू हुआ यह युद्ध अभी भी जारी है और इसके निकट भविष्य में खत्म होने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से शुरू हुए इस युद्ध में अब तक रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को अपने मंसूबों में कामयाबी नहीं मिली है। इस युद्ध के दौरान दोनों ही पक्षों ने अब तक एक-दूसरे को काफी नुकसान पहुंचाया है। साथ ही एक-दूसरे पर कई आरोप भी लगाए हैं। हाल ही में यूक्रेन पर एक आरोप लगाया गया है।


क्रीमिया चीफ ने लगाया यूक्रेन पर बड़ा आरोप

क्रीमिया (Crimea) पहले यूक्रेन का ही हिस्सा था, पर 2014 में रूस ने क्रीमिया को यूक्रेन से अलग कर दिया था। उसके बाद रूस की तरफ से क्रीमिया के लिए बड़े फैसले लिए जाने लगे। क्रीमिया का चीफ भी रूस की तरफ से भी बनाया गया है। क्रीमिया के चीफ का नाम सर्गेई अक्स्योनोव (Sergei Aksyonov) है, जिसे रूस ने ही तैनात किया है। हाल ही में सर्गेई ने कहा है कि यूक्रेन ने उनके इंफ्रास्ट्रक्चर पर ड्रोन अटैक करने की कोशिश की थी।


यह भी पढ़ें- कंगाल पाकिस्तान के इस्लामाबाद एयरपोर्ट की लगेगी बोली, 15 साल के लिए होगा आउटसोर्स

5 दिन पहले ही क्रीमिया ब्रिज को बनाया था निशाना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूक्रेन ने 5 दिन पहले ही क्रीमिया ब्रिज को निशाना बनाते हुए उस पर हमला किया था। यह ब्रिज क्रीमिया को रूस से जोड़ता है। इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही कुछ अन्य लोगों को चोटें भी आई थी। यूक्रेन ने क्रीमिया ब्रिज पर हमले के लिए वॉटरबोर्न ड्रोन्स का इस्तेमाल किया था। क्रीमिया ब्रिज पर हमले के 5 दिन बाद ही वहाँ के चीफ ने यूक्रेन पर एक और ड्रोन अटैक की कोशिश का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बताया कौन होगा देश का अगला पीएम, जानिए किसका लिया नाम