4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
बजट नहीं चुनावी भाषण, न महंगाई कम करने के उपाय न रोजगार पर ध्यान केंद्रित-पायलट
Play video

बजट नहीं चुनावी भाषण, न महंगाई कम करने के उपाय न रोजगार पर ध्यान केंद्रित-पायलट

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि अंतरिम बजट जो भाषण वित्त मंत्री ने दिया वो मुझे एक चुनावी भाषण लगा। अगर अपनी सरकार का गुणगान ही करना है तो हर सभा मे भाजपा के नेता करते हैं। मुझे उम्मीद थी की अंतरिम बजट मे भी ऐसे कदम ले सकते थे।
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Feb 01, 2024

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि अंतरिम बजट जो भाषण वित्त मंत्री ने दिया वो मुझे एक चुनावी भाषण लगा। अगर अपनी सरकार का गुणगान ही करना है तो हर सभा मे भाजपा के नेता करते हैं। मुझे उम्मीद थी की अंतरिम बजट मे भी ऐसे कदम ले सकते थे। उसमे लोगों को राहत मिलती। न तो उसमे महंगाई कम करने के उपाय बताए गए हैं न रोजगार पर ध्यान केंद्रित किया गया है। ले देकर सिर्फ अपना गुणगान किया गया है और अपनी पीठ थपथपाई है।

उन्होंने कहा कि इस भाषण मे कुछ ऐसा निकल कर नहीं आया है, जिससे जनता को कोई उम्मीद जग सकती है। जिस प्रकार यह सरकार कह रही है की अगला बजट हम बाद मे पेश करेंगे, उससे कही ना कही अति आत्मविश्वास दिखता है। किसान, नौजवान, मध्यम वर्ग को बजट में कोई राहत नहीं दी गई है। अधिकांश बजट मे अपने कार्यकाल की सफलताओ का गुणगान किया। जैसे राष्ट्रपति के अभिभाषण को भी राजनीतिक भाषण की तरह इस्तेमाल किया। आज का बजट का भाषण भी पूरी तरह राजनीतिक था।