31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पायलट ने गहलोत के साथ मतभेदों की चर्चाओं पर दिया ये बयान, उपचुनाव में उम्मीदवारी को लेकर भी दी ये प्रतिक्रिया

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि आगामी चार जगहों पर उपचुनावों में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 29 Sep 2017, 8:46 AM IST

sachin pilot ashok gehlot

जयपुर/जोधपुर।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है। आगामी चार जगहों पर उपचुनावों में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी। एयरपोर्ट पर गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में पायलट ने कहा कि वे कांग्रेस के सिपाही है और हाईकमान से जो भी निर्देश मिलेगा उसकी पालना करेंगे।

उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत हमारे वरिष्ठ नेता है और उनसे कोई मतभेद नहीं है। हम सभी का लक्ष्य2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को पुन: सत्ता में लाना है। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि जोधपुर जैसे शांत शहर में सरेआम गोलियां बरसा कर व्यापारी की हत्या करना, लूटपाट, मासूमों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। गृहमंत्री की मौजूदगी में पुलिस थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर व्यापारी की हत्या होना, एसओजी टीम को वापस भेजना सहित कुछ एेसे मामले की जांच के बाद दोषी अधिकारियों को हटा देना चाहिए।

भाजपा को आईना दिखाने की जरूरत
उन्होंने कहा कि जो भाजपा महंगाई की दुहाई देकर सत्ता में आई थी आज उसकी लिखित बातों को आईना दिखाने की जरूरत है। चार साल बाद भी तेल की कीमतें कम नहीं हो पाई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। तेल की बढ़ती कीमतों के कारण सभी आवश्यक चीजों के दाम भी बढ़ते जा रहे है। तेल का पैसा किसकी जेबों में जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी महंगाई और विभिन्न समस्याओं को लेकर 3 अक्टूबर को बारां जिले से झालावाड़ तक पद यात्रा निकालेगी। कांग्रेस इसरानी परिवार के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन पायलट सुबह 10 बजे एयरपोर्ट से सीधे व्यवसायी वासुदेव इसरानी के निवास पर पहुंचे और इसरानी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद परिजनों से मुलाकात कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

व्यवसायी इसरानी के परिजनों ने पायलट को पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी। पायलट ने कहा कि दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार आपके साथ है। पायलट सड़क मार्ग से खुडियाला गांव पहुंचे और वहां शहीद गंगाराम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीद के परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। पायलट के साथ लीला मदेरणा, राजेन्द्र चौधरी, बद्रीराम जाखड़,राजेश सारस्वत, करणसिंह उचियारड़ा, हीराराम मेघवाल, संगीता बेनीवाल आदि थे। पायलट कुछ देर रूकने के बाद सड़क मार्ग से अजमेर के लिए रवाना हो गए।