5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

40 दिन की यात्रा 40 सवाल, राजस्थान गौरव यात्रा में पायलट पूछेंगे हर दिन नया सवाल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 3 Aug 2018, 8:17 PM IST

sachin pilot

40 दिन की यात्रा 40 सवाल, राजस्थान गौरव यात्रा में पायलट पूछेंगे हर दिन नया सवाल

सुनील सिंह सिसोदिया / जयपुर। कांग्रेस मुख्यमंत्री से 40 दिवसीय की गौरव यात्रा में 40 सवाल पूछेगी। हर दिन एक सवाल पूछा जाएगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि यह यात्रा राजस्थान गौरव यात्रा नहीं, जवाबदेही यात्रा होनी चाहिए। पहले जनता से किए वादे पूरे नहीं किए, फिर कैसी गौरव यात्रा। साढ़े चार साल कुराज का शासन रहा। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे हावी रहे। गाय रोज मर रही है, मंदिर तोड़े जा रहे हैं, किसानों की दुर्दशा और आमजन का शोषण चरम पर रहा। इसके लिए मुख्यमंत्री से यात्रा के हर दिन एक सवाल पूछा जाएगा।

पायलट ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से कहा भाजपा 180 सीटें विधानसभा चुनाव में जीतने के सपने देख रही है। लेकिन पिछले चुनाव में जीती सीटों को तो सुरक्षित रख नहीं पा रहे। कांग्रेस ने उप चुनावों में लगातार कई सीटें जीतकर छीन ली। मुख्यमंत्री साढ़े चार साल जनता से मिली नहीं। जब उप चुनावों में करारी हार मिली और दिल्ली से फटकार लगी तो मुख्यमंत्री ने जनता के बीच जाना शुरू किया है। लेकिन इस दौरान उन्हें विरोध का डर लगा रहा। लोगों को टोकन देकर मिलाया गया। काले कपड़े पहनने वालों को दूर रखा गया। कहीं कोई विरोध दर्ज नहीं करा दे।


पहले चुनावों में वादे किए थे कि 15 लाख को नौकरी देंगे, कहां गई वो नौकरी। अब कह रहे हैं कि नौकरी नहीं, नौकरी के काबिल बनाया है। लेकिन नौकरी के काबिल बच्चे को माता-पिता बनाते हैं। अब तो भाजपा कोई भी यात्रा निकाल ले, विदाई तय है। मॉब लिचिंग के मामले बढ़ रहे हैं। पहले प्रदेश की जनता यह शब्द तक नहीं जानती थी। मानवता के विपरीत हो रही इन घनटाओं को लेकर मुख्यमंत्री मौन हैं। वे मात्र ट्विट कर शांत हैं। भाजपा के विधायक और नेता माहौल खराब करने को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें रोका तक नहीं जा रहा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में लगातार चहेतों का फायदा पहुंचाने के लिए निजीकरण को बढ़ावा दिया है। लेकिन कांग्रेस इसको विरोध जारी रखेगी। चेहरे की राजनीति को लेकर पायलट ने कहा कि राहुल का चेहरा सामने हैं। वैसे चुनाव में महत्वपूर्ण मुद्दे होते हैं।

पहला दिन, पहला सवाल...जनता के पैसे की बर्बादी क्यों?
मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा का शनिवार को पहला दिन है। पहले दिन के लिए प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने सवाल किया है कि पार्टी की यात्रा में संसाधन टेंट, कुर्सी व अन्य व्यवस्थाएं सरकारी स्तर पर की जा रही है। इसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से आदेश निकाला गया है। व्यवस्था की देखरेख को लेकर कमेटी तक गठित की गई है। जब भाजपा को यात्रा ही निकालनी हैं, तो पार्टी का पैसा खर्च किया जाए। जनता की गाड़ी कमाई पार्टी की यात्रा पर क्यों खर्च की जा रही है?


राहुल मंदिर जाएं, तो भाजपा के पेट दर्द क्यों?

राहुल के मंदिर दर्शन को लेकर भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर पायलट ने कहा कि राहुल मंदिर जाएं तो उनके पेट में दर्द क्यों होता है। राजनीति में सभी से संवाद जरूरी है। फिर कोई कहीं भी जाए।