मंत्री रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में सशक्त बना रही है। विभाग में नवाचार, पदोन्नति और तकनीकी विस्तार के प्रयास निरंतर जारी हैं। इस भर्ती से ना केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि जल संसाधन प्रबंधन को भी नई ऊर्जा प्राप्त होगी।