सवाई मानसिंह ने सन् 1933 में महारानी किशोर कंवर की सलाह पर चांदपोल में जनाना अस्पताल खोला। मिर्जा इस्माइल के समय बच्चों के वार्डों में हीटर व इंप्यूवेटर उपकरण लगे और रियासत के 125 कस्बों और गांवों में डिस्पेंसरियां खोली गई। उन दिनों डॉ. एम एक्विनो, डॉ. गोनसाल्वर्स, डॉ. ई पीटर्स, डॉ. डी. गंजालविल, डॉ. पोस्तावाला, डॉ. लिलियन थॉम्पसन, डॉ.श्रवण लाल पुरोहित मशहूर चिकित्सक रहे।