सवाई माधोपुर से पूर्व विधायक रहीं दिया कुमारी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान व रणथंभौर दुर्ग जैसे ऐतिहासिक स्थलों की शान यह शहर विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है। सवाईमाधोपुर विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे, ऐसी मेरी कामना है।’