Hindi News / होटल मैनेजमेंट इन्स्टीटयूट खोले जाने की घोषणा क्षेत्र की जनता को बडा तोहफा: दिया कुमारी
होटल मैनेजमेंट इन्स्टीटयूट खोले जाने की घोषणा क्षेत्र की जनता को बडा तोहफा: दिया कुमारी
सवाईमाधोपुर विधायक दिया कुमारी ने रिसर्जेन्ट राजस्थान में स्टेट होटल मैनेजमेंट इन्स्टीटयूट खोले जाने को लेकर हुई औपचारिक घोषणा पर ख़ुशी ज़ाहिर की है। दिया कुमारी ने इसे सरकार की ओर से सवाईमाधोपुर को दिया एक बडा तोहफा करार दिया है।
सवाईमाधोपुर विधायक दिया कुमारी ने रिसर्जेन्ट राजस्थान में स्टेट होटल मैनेजमेंट इन्स्टीटयूट खोले जाने को लेकर हुई औपचारिक घोषणा पर ख़ुशी ज़ाहिर की है। दिया कुमारी ने इसे सरकार की ओर से सवाईमाधोपुर को दिया एक बडा तोहफा करार दिया है।
सवाई माधोपुर विधायक ने कहा है कि सवाईमाधोपुर में पर्यटन क्षेत्र में विकास और यहां के लोगों को पर्यटन में रोजगार दिलाने के लिए वे प्रयासरत हैं।
उन्होंने कहा कि सवाईमाधोपुर रणथम्भौर टाईगर सफारी के साथ ही त्रिनेत्र गणेश मंदिर और किले के कारण विश्व प्रसिद्द है। यहां पर्यटक बडी संख्या में आते हैं जिस कारण यहां रोजगार का एकमात्र बडा माध्यम होटल व्यवसाय है।
उन्होंने कहा है कि जयपुर की तर्ज पर सवाईमाधोपुर में भी होटल मैनेजमेंट इन्स्टीटयूट खोले जाने को लेकर वे भारत सरकार और राज्य की सरकार से पत्राचार व बैठकें कर चुकी है।
दिया कुमारी ने हाल ही में संपन्न हुए रिसर्जेंट राजस्थान पार्टनरशिप समिट के सस्टेनेबल टयूरिज्म सेशन में शिरकत की थी। इस सेशन में देश-विदेश के पर्यटन क्षेत्र से जुडे व्यवसाई और इस क्षेत्र में निवेश के लिए रूचि रखने वाले उद्योगपति मौजूद थे।
इस सेशन में भारत सरकार के पर्यटन सचिव आईएएस विनोद जुत्शी ने सवाईमाधोपुर में आईएचएम खोले जाने की औपचारिक घोषणा की।
जुत्शी ने कहा कि सवाईमाधोपुर में आईएचएम खोलने की काफी समय से मांग हो रही है जिसके चलते पर्यटन मंत्रालय ने सवाईमाधोपुर में आईएचएम खोलने का निर्णय किया है।
इस पर विधायक दिया कुमारी ने सवाई माधोपुर के क्षेत्रवासियों और इस क्षेत्र में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घोषणा सवाईमाधोपुर के लिए एक बडा तोहफा है।