पत्रिका न्यूज नेटवर्क
Coronavirus In Rajasthan: बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ऑपन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा सहित जिले के मंत्री-विधायकों तथा मेयर ने स्कूल बंद रखने का सुझाव दिया। चिकित्सा मंत्री मीणा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, नगर निगम ग्रेटर की मेयर शील धाभाई सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने कहा कि बच्चों में कोरोना अधिक तेजी से फैलने की आशंका है। फिलहाल स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां चल रही हैं, लेकिन 3 जनवरी को जब स्कूल खुलने लगेंगे, तो स्थिति गम्भीर हो सकती है।