9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रीथर होता तो खातोलाई गांव में नहीं फटता ट्रांसफार्मर, मरने वालाें की संख्या हुर्इ 15

शाहपुरा के समीप विराटनगर क्षेत्र के खातोलाई गांव में ट्रांसफार्मर धमाके में मरने वालाें की संख्या 15 हाे गर्इ है। इस तरह का यह प्रदेश का पहला हादसा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 4 Nov 2017, 8:46 AM IST

Transformer blast

अरुण शर्मा/संतोष धाकड़/जयपुर। शाहपुरा के समीप विराटनगर क्षेत्र के खातोलाई गांव में ट्रांसफार्मर धमाके में मरने वालाें की संख्या 15 हाे गर्इ है। इस तरह का यह प्रदेश का पहला हादसा है। पड़ताल में विद्युत निगम के अधिकांश ट्रांसफार्मरों की स्थिति खराब सामने आई है। गर्म होने या आग लगने की स्थिति में प्रेशर रिलीज करने वाला ब्रीथर ज्यादातर ट्रांसफार्मरों से गायब है। चार दिन पहले शाहपुरा के समीप विराटनगर क्षेत्र के खातोलाई गांव में ब्लास्ट हुए ट्रांसफार्मर में भी ब्रीथर नहीं लगा था। ब्रीथर होता तो ट्रांसफार्मर नहीं फटता और आग लगने के बाद भी अंदर का प्रेशर ब्रीथर के जरिए बाहर निकल जाता। पत्रिका ने गांव-ढाणियों में लगे ट्रांसफार्मरों की पड़ताल की तो अधिकांश जगह ब्रीथर नहीं मिले।

यह है ब्रीथर का कार्य
ब्रीथर के जरिए ट्रांसफार्मर बाहरी हवा के संपर्क में रहता है। ट्रांसफार्मर में मौजूद ऑयल गर्म होने पर फैलता है। ब्रीथर के जरिए ट्रांसफार्मर में मौजूद हवा बाहर निकल जाती है और अंदर वातावरण के अनुकूल प्रेशर बना रहता है।

ठंडा होने पर बाहरी हवा अंदर आ जाती है। कई जगह तो निगमकर्मी कैप तक नहीं हटाते। ऐसे में ट्रांसफार्मर में आग लगने या ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है तथा लोहे की मोटी शीट से निर्मित टंकी बम के रूप में फट जाती है।

तो लाइन कटने से भी नहीं बुझेगी आग
कभी ट्रांसफार्मर में इंटरनल फॉल्ट होने से अंदर आग लग जाती है और वाइंडिंग के अर्थ हो जाने से ट्रांसफार्मर पर प्रोटेक्शन (एसएफयू या डीओ) लगे होने से लाइन कट जाती है। लेकिन अंदर आग लग जाए और अत्यधिक प्रेशर बन जाए तो लाइन कटने के बाद भी आग जारी रहेगी। उसे बाहर निकलने के लिए प्रेशर रिलीज चाहिए। इसके लिए ट्रांसफार्मर में एयर ब्रीथिंग मैकेनिज्म होना अनिवार्य होता है। शाहपुरा के मामले में ब्रीथर की जगह को कैप से बंद कर रखा था।

कहां जाते हैं ब्रीथर?
सूत्रों का कहना है कि विद्युत निगम हर साल अलग-अलग क्षमता के लगभग 60-70 हजार ट्रांसफार्मर खरीदता है। ट्रांसफार्मर सप्लाई करने वाली कंपनी परिवहन के दौरान ऑयल नहीं फैल जाए, इसलिए नली पर कैप लगा देती है। ब्रीथर अलग से देती है। कर्मचारियों को कहीं भी साइट पर लगाने से पहले कैप को हटाकर ब्रीथर लगाना चाहिए ताकि गर्म होने पर प्रेशरी रिलीज होता रहे। लेकिन अधिकांश ट्रांसफार्मर से ब्रीथर गायब कर दिए जाते हैं। एक ब्रीथर की कीमत 300-500 रुपए होती है।

यह है स्थिति
15 लाख ट्रांसफार्मर (5, 10, 16, 25, 40, 63, 100 केवीए) के लगे हैं प्रदेश में
60-70 हजार खरीदे जाते हैं प्रतिवर्ष
55 हजार रुपए है 25 केवी सिंगल फेज की कीमत
50 हजार रुपए में आता है 25 केवी थ्री फेज ट्रांसफार्मर
12 लाख 50 हजार कृषि कनेक्शन हैं प्रदेश में
1 करोड़ 20 लाख कुल विद्युत कनेक्शन

- एयर ब्रिथर का काम ट्रांसफार्मर की गर्म हवा निकलना है। बड़े ट्रांसफार्मरों में लगाते भी हैं, छोटो में क्यों नहीं लगे मालूम करता हूं।

एल जाट, अधीक्षण अभियंता, जयपुर ग्रामीण