8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पार्क, मैरिज गार्डन के बाहर से चुराते थे बाइक, चार वाहन चोर गिरफ्तार

Crime News : शिप्रापथ थाना पुलिस ने बुधवार को चार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 14 बाइक बरामद की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 23 Feb 2024, 9:27 AM IST

22022024jpr73.jpg

Jaipur News : शिप्रापथ थाना पुलिस ने बुधवार को चार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 14 बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर निवासी अशोक गुर्जर, लक्ष्मण कुशवाह, मुहाना निवासी सन्नी शर्मा और फागी निवासी नौरतन को गिरफ्तार किया गया है। गत वर्ष 23 दिसंबर को शांति विहार, सांगानेर निवासी गगन कुमावत बी-टू बायपास स्थित स्टोन पार्क आया था। पार्क के बाहर बाइक खड़ी करके चला गया और कुछ देर बाद लौटा तो बाइक गायब थी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। आरोपी अशोक गुर्जर गिरोह का सरगना है। आरोपियों ने पार्क, मैरिज गार्डन के बाहर व भीड़भाड़ वाली जगहों पर अधिकांश वारदात अंजाम दी है। चोरी की बाइक को जयपुर से बाहर सस्ते में बेच देते थे।

यह भी पढ़ें : बेखौफ चोर, 50 मीटर की दूरी पर नाकाबंदी, फिर भी आए दिन हो रही चोरी की घटनाएं


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह बाइक चुराने के बाद उसको गोपालपुरा स्थित एक निजी अस्पताल के पीछे झाडिय़ों में छिपाते थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां खड़ी 14 बाइक बरामद कर ली। गिरफ्तार आरापियों ने सांगानेर, प्रताप नगर, जवाहर सर्कल, मुहाना, मानसरोवर, मालपुरा गेट, सांगानेर सदर और शिप्रापथ थाना इलाकों में बाइक चोरी करने की वारदात कुबूल की है।