
जयपुर . समर्स में पैरेंट्स के साथ बच्चे अपने वैकेशन को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं। देश-विदेश की पॉपुलर जगहों पर लोगों का जाना भी शुरू हो चुका है, लेकिन इस बीच शॉर्ट वैकेशन का ट्रेंड भी शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ बच्चों की अभी भी क्लासेज या समर वर्कशॉप चल रही हैं, जिसके चलते लॉन्ग वैकेशन प्लान नहीं हो पा रहे हैं।
एेसे में बच्चों के लिए पैरेंट्स शॉर्ट वेकेशन प्लान कर रहे है और तीन से पांच दिन के लिए रिसॉर्ट में अपना पूरा समय बच्चों के लिए दे रहे है। पिंकसिटी के आस-पास के रिसोट्र्स में इस समय शॉर्ट वैकेशन सबसे ज्यादा प्लान किए जा रहे है, साथ ही पुष्कर, किशनगढ़, आगरा रोड़, दिल्ली रोड, अजमेर रोड सहित कई जगहों पर बने रिसोर्ट पर फैमिलीज एन्जॉय करती दिख रही हैं।
समर स्पेशल गेम्स
रिपोर्ट्स में इन दिनों समर स्पेशल गेम्स प्लान किए हैं। ये स्वीमिंग पूल में डिजाइन किए गए हैं। बच्चों से लेकर पैरेंट्स के लिए इनडोर और आउटडोर गेम्स भी रिसोर्ट में लोगों को अट्रेक्ट कर रहे हैं। साथ ही वीकेंड पर डीजे नाइट से लेकर रेन डांस पार्टीज भी लोगों के बीच खासा आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। रिसोट्र्स ने गेस्ट्स की सुविधाओं को बढ़ाते हुए गेम्स से लेकर फूड और एडवेंचर एक्टिविटी को डिफरेंट तरीके से क्रिएट किया है। यहां म्यूजिकल स्पा से लेकर साइक्लिंग ट्रिप, मोटरसाइकिल ट्रिप और वाइल्ड लाइफ ट्रिप भी शॉर्ट वेकेशन में जुड़ रहे है।
म्यूजिकल स्पा और साइक्लिंग
लोहागढ़ रिसोर्ट के जनरल मैनेजर (कॉरपोरेट) करण थोरान ने बताया कि बुटिक रिसोर्ट होने के चलते हर रूम को अलग-अलग अंदाज में डिजाइन किया है, ताकि हर बार लोगों को अलग तरह का फील आए। बच्चों के लिए मिनी पूल में गेम्स प्लान किए गए हैं, वहीं वीकेंड पर डीजे पार्टी और पपेट शो भी पैकेज में दिए जा रहे है। बबल रोल एक्टिविटी के साथ बेेडमिंट और टेनिस जैसे गेम तो जयपुराइट्स के डिमांडेड है।
टैंट में स्टे और फैमिली क्रिकेट
राजस्थली रिसोर्ट के एफएनबी मैनेजर सुरझान सिंह ने बताया कि शॉर्ट वैकेशन में दो से पांच दिन की बुकिंग सबसे ज्यादा आ रही है। समर्स को ध्यान में रखते हुए फूड और एक्टिविटीज में भी बदलाव किया गया है। टैंट में स्टे को लेकर हमने खासा प्रयोग किए हैं, जिनका अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। लेबुआ रिसोर्ट के सेल्स एक्जीक्यूटिव किशन राणावत ने बताया कि फैमिली क्रिकेट का ऑप्शन लोगों को पसंद आ रहा है, जिसमें फैमिली मेम्बर्स के लिए गार्डन एरिया में क्रिकेट मैच आयोजित किया जाता है, जिसमें रूम्स के कस्टमर्स भी हिस्सा ले सकते हैं। हॉर्स राइडिंग के साथ बच्चों के लिए गेमिंग जोन भी अट्रेक्टिव तरीके से डिजाइन किए गए हैं।
द ट्री हाउस रिसोर्ट के फ्रंट ऑफिस मैनेजर अरविंद कुमार ने बताया कि आउटडोर एक्टिविटीज में क्रिकेट, फुटबॉल जैसे गेम्स जयपुराइट्स के दिन को यादगार बनाते है, वहीं म्यूजिकल थीम पार्टी नाइट को।
Published on:
15 May 2018 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
