11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Government job: आवेदन प्रक्रिया शुरू, कृषि क्षेत्र में नौकरियों की बौछार, राजस्थान सरकार का बेरोजगार युवाओं को गिफ्ट

agriculture department jobs: दीपावली से ठीक पहले राजस्थान सरकार ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को एक सुनहरा अवसर दिया। यह भर्ती उन युवाओं के लिए विशेष मौका है, जो कृषि क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 2 Nov 2024, 11:59 AM IST

RPSC school lecturer recruitment 2024

जयपुर। दीपावली से ठीक पहले राजस्थान सरकार ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को एक सुनहरा अवसर दिया। कृषि विभाग में 241 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर, राज्य सरकार ने बेरोजगारों के लिए आशा की किरण जगाई है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए विशेष मौका है, जो कृषि क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Good News : सरकारी नौकरी के लिए हो जाओ तैयार, 2200 पदों के लिए पांच नवम्बर से फार्म भरना शुरू

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कृषि विभाग में 14 विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें सहायक कृषि अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी और कृषि अनुसंधान अधिकारी जैसे प्रमुख पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन 21 अक्टूबर से शुरू होकर 19 नवंबर 2024 की मध्य रात्रि तक किए जा सकेंगे। इस भर्ती के लिए आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जिससे अभ्यर्थी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अलर्ट…चूक मत जाना, इस विभाग में भरे जा रहे आवेदन, 22 नवम्बर अंतिम तिथि

आयोग सचिव ने बताया कि (RPSC recruitment 2024) विज्ञापन में कृषि विभाग के लिए राजस्थान कृषि अधीनस्थ सेवा नियम, 1978 एवं राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र के लिए राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, लिपिक वर्गीय और चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्ते) नियम, 2014 तथा राजस्थान कृषि सेवा नियम, 1960 के अन्तर्गत सहायक कृषि अधिकारी (नॉन शेड्यूल एरिया)-115, सहायक कृषि अधिकारी (शेड्यूल एरिया)-10, सांख्यिकी अधिकारी-18, कृषि अनुसंधान अधिकारी (विभिन्न विषय)-25, सहा. कृषि अनुसंधान अधिकारी (विभिन्न विषय)-73 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परीक्षा स्थान व तिथि के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Public holidays: राजस्थान में यहां 5 व 14 नवम्बर को रहेगा अवकाश, स्कूल-कॉलेज व सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद