5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चे, युवा और महिलाओं में हस्ताक्षर करने की रही होड़़

झालावाड़ सिटी रेलवे स्टेशन से दूरगामी टे्रन शुरू करने व कोटा-झालावाड़ पैसेंजर ट्रेन का एक और फेरा दोपहर में बढ़ाने की 'राजस्थान पत्रिका' की मुहिम में लोग भी लगातार जुड़ रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 10 Feb 2016, 1:14 PM IST

झालावाड़ सिटी रेलवे स्टेशन से दूरगामी टे्रन शुरू करने व कोटा-झालावाड़ पैसेंजर ट्रेन का एक और फेरा दोपहर में बढ़ाने की 'राजस्थान पत्रिका' की मुहिम में लोग भी लगातार जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में पर्यटन विकास समिति के सदस्यों ने मंगलवार सुबह सिटी रेलवे स्टेशन से इन मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। रेलवे स्टेशन पर बच्चे, युवा, व महिलाओं व बुजुर्गों में हस्ताक्षर करने की होड़ रही।

समिति के संयोजक ओम पाठक, अध्यक्ष दिनेश सक्सेना ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान के बाद इस बैनर को न्यायालय परिसर, मंगलपुरा, मामा भांजा व मूर्ति चौराहा पर भी घुमाया। इसमें लोगों ने एक स्वर में कोटा-झालावाड़, ट्रेन का एक और फेरा बढ़ाने व दूरगामी ट्रेन शुरू करने के 'राजस्थान पत्रिका' के प्रयासों को सराहा।

इस दौरान पूर्व मंत्री इकबाल अहमद, नफीस शेख, अलीम बेग, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद जैन, रामबाबू माहेश्वरी, महेश हाड़ा, दिनेश गुर्जर, राजू गुर्जर, श्याम गुर्जर सहित कई प्रशासनिक कार्यालयों में कार्य करने वाले लोगों ने भी हस्ताक्षर किए।