5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में सीकर रोड बीआरटीएस हादसों का कॉरिडोर, राजस्थान पत्रिका के स्पीक आउट में बोले लोग

Jaipur Traffic News: सीकर रोड पर बीआरटीएस कॉरिडोर दुर्घटना का कारण बना हुआ है। बारिश में कॉलोनियां जलमग्न हो जाती हैं। नलों में कम दबाव से पानी आता है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 19 Mar 2024, 8:21 AM IST

brts_corridor.jpg

Jaipur Traffic News: सीकर रोड पर बीआरटीएस कॉरिडोर दुर्घटना का कारण बना हुआ है। बारिश में कॉलोनियां जलमग्न हो जाती हैं। नलों में कम दबाव से पानी आता है। अतिक्रमण के कारण सड़कें सिकुड़कर कर आधी रह गई हैं। ये मुद्दे सोमवार को सीकर रोड पर विजय बाड़ी स्थित स्वयंवर विवाह स्थल में आयोजित राजस्थान पत्रिका के स्पीक आउट कार्यक्रम में जनता ने उठाए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रतिनिधि व स्थानीय पार्षद भी मौजूद रहे और उन्होंने जनता की समस्याओं को नोट किया।

जयपुर डिस्कॉम में बिजली के बॉक्स सड़क पर ही लगा दिए, जिससे हादसे का डर रहता है। उनकाे अंडरग्राउंड किया जाना चाहिए। कॉलोनियों में समय पर सफाई भी नहीं हो रही है।
- बाबूलाल कुमावत

पथ नंबर-7 से अतिक्रमण हटाकर इसे आदर्श रोड बनाया जाए। तारों को अंडरग्राउंड किया जाए। खेतान चौराहे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इसका समाधान होना चाहिए।
- अरविंद यादव, स्थानीय निवासी


क्षेत्र में पेयजल की समस्या है। नलों में कम दबाव से पानी आता है। पथ नंबर-7 पर लोगों ने सड़क पर ही दुकानें सजा रखी हैं। इससे सुबह और शाम के समय यातायात जाम रहता है।
- गोपी शर्मा

साकेत कॉलोनी में पानी की समस्या है। कॉलोनी में आठ माह पहले बोरिंग खुदवाया गया, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं होने से वह चालू नहीं हो पाया है।
- संजय मोदी, अध्यक्ष, साकेत कॉलोनी विकास समिति

विजय बाड़ी कॉलोनी का नियमन हो चुका फिर भी कोई पार्क नहीं है। न खेलने की जगह और न ही बड़ों के लिए वॉक करने की जगह। ऐसे में पार्क बन जाए तो अच्छा होगा।
- सज्जन सिंह गहलोत


क्षेत्र में पेयजल सप्लाई को लेकर लोग परेशान हैं। कॉलोनी में तीन-चार माह पहले सड़क बनाई गई थी, जो अभी से उधड़ने लगी है। सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए।
- रघुवीर सिंह राजावत


सीकर रोड पर पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। मुख्य मार्ग पथ नंबर 7 पर भी पार्किंग की जगह नहीं होने से सड़क पर ही वाहन खड़े हो रहे हैं। इससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।

- मोहन अग्रवाल


भवानी नगर में कम दबाव से पानी आता है। नलों में 15 से 20 मिनट तक ही सप्लाई हो रही है। अभी ऐसे हाल हैं, गर्मियों में क्या होगा, इसे लेकर अभी से चिंता सताने लगी है।

- रेशु खंडेलवाल

शनि मंदिर के पास शराब की दुकान है। महिलाएं उधर से निकलने में भी डरती हैं। पास में ही मीट की अवैध दुकान भी है। ये दुकानें मंदिर से दूर होनी चाहिए।

- लोकेश सोनी

किराएदारों का पुलिस वैरिफिकेशन होना चाहिए। मकान किराए पर देने से पहले जनता भी पूरी पड़ताल करे। सरकारी बोरिंग भी बंद पड़े हैं।

- उमाशंकर तिवाड़ी

क्षेत्र में अवैध पशु डेयरियां हैं। लोग पशुओं को सड़क पर ही छोड़ देते हैं, इससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
- राजेन्द्र सिंह, सह सचिव, भवानी निकेतन शिक्षा समिति

सीकर रोड से बीआरटीएस कॉरिडोर हटे। यह बसों के लिए बनाया गया था, लेकिन बसें इसके बाहर से निकलती हैं।
- पंकज गोयल, समाजसेवी

यह भी पढ़ें : होलाष्टक की अवधि में आठ ग्रह रहेंगे उग्र, शुभ कार्य करने से बचे, नहीं तो होगा नुकसान

ये बोले जनप्रतिनिधि

समस्याओं के लिए पार्षद को फोन कर सूचित करें। पहले एक-एक रोड लाइट के लिए लड़ना पड़ता था, अब पूरे क्षेत्र में रोड लाइट लगी हुई हैं। आवासीय परिसर में गोदाम बन रहे हैं, जो गलत हैं।
- राधेश्याम शर्मा, पार्षद

क्षेत्र में जलभराव की बड़ी समस्या है। प्रायोगिक तौर पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बना रहे हैं, अगर यह सफल रहा तो बड़ा प्रोजेक्ट बनवाएंगे। इसके अलावा ड्रेनेज सिस्टम विकसित होना चाहिए।
- राजेश गुर्जर, पार्षद


भवानी निकतेन में नाला है, जिसकी मरम्मत हो जाए और फेरोकवर लग जाए तो हादसों से बचा जा सकता है। नाले में गायें गिर जाती हैं। ढेहर के बालाजी स्टेशन के सामने डिवाइडर का सौन्दर्यन हो।
- सुरेश जांगिड़, पार्षद