15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब तीन हिस्सों में बंटेगा एसएमएस अस्पताल

ट्रोमा, अंगदान संस्थान और मुख्य भवन का प्रशासन होगा अलग-अलग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Priyanka Yadav

•

Updated: 17 Mar 2018, 12:31 PM IST

sms hospital

जयपुर . तेजी से विस्तार पा रहे प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल का प्रशासनिक नियंत्रण अब तीन अलग-अलग हिस्सों में बंटेगा। इससे मरीजों और परिजनों को प्रशासनिक कामकाज के लिए होने वाली भाग-दौड़ से राहत मिलेगी। सूत्रों के अनुसार इस पर मंथन शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एसएमएस अस्पताल को तीन हिस्सों में विभाजित कर दिया जाए तो मरीज राहत की सांस लेंगे और साथ ही वर्तमान प्रशासन पर से भी दबाव कम होगा।

राजधानी के छोटे अस्पताल कांवटिया, बनीपार्क और सेठी कॉलोनी सेैटेलाइट अस्पताल में पिछले कुछ सालों के दौरान सुविधाओं में तेजी से बदलाव आया है। इन अस्पतालों को एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जोड़े जाने के बाद इनके प्रशासनिक अधिकार भी विभाजित कर दिए गए। बाद इनके प्रशासनिक अधिकार भी विभाजित

दबाव कम होगा मुख्य प्रशासन

जानकारी के मुताबिक प्रशासनिक सिस्टम विभाजित किए जाने पर एसएमएस मुख्य भवन के साथ चरक भवन, धन्वंतरि भवन व पूरा परिसर पहले की तरह ही एसएमएस के अधीन ही रखा जाएगा। एसएमएस के सामने ट्रोमा भवन और अब बनने वाले अंगदान संस्थान का प्रशासन अलग किया जा सकता है। अकेले ट्रोमा भवन में ही इस समय रोजाना करीब 10 हजार लोगों की आवाजाही हो रही है। वहीं अंगदान संस्थान भी 8 मंजिला बनेगा। गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी यहां शिफ्ट होंगे। इस भवन के बनने के बाद यहां भी रोज करीब 8 से 10 हजार लोगों की आवाजाही बनी रहेगी।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एवं नियंत्रक, डॉ.यू.एस.अग्रवाल ने कहा यह सही है कि कांवटिया, बनीपार्क और सेठी कॉलोनी अस्पतालों के प्रशासनिक अधिकार विभाजित किए जाने के बाद वहां तेजी से सुविधाओं का इजाफा हुआ है। एसएमएस पर दबाव तो है ही। यहां के प्रशासनिक नियंत्रण के बारे में जो भी रूपरेखा होगी वह उच्च स्तर के दिशा निर्देशों से ही तय होगी।

यूं मिलेगी राहत

- मरीजों-परिजनों को प्रशासनिक काम के लिए अधिक नहीं भटकना पड़ेगा।
- बीपीएल और अन्य नि:शुल्क श्रेणीबद्ध मरीजों को जांचों पर साइन के लिए घूमना नहीं पड़ेगा।
- अस्पतालों के लिए अलग से बजट आएगा, जिससे विस्तार में तेजी आएगी।

इस तरह आगे बढ़े

कांवटिया में सीटी और एमआरआई और टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर जैसी सुविधाएं शुरू हो गई।जयपुरिया अस्पताल आरयूएचएस के अधीन है, यहां भी कुछ सालों में तेजी से सुपर स्पेशियलिटी, सीटी स्कैन एमआरआई व अन्य सुविधाओं में इजाफा हुआ है।

प्रतिदिन 8 से 10 हजार मरीज आउटडोर में

एसएमएस में रोज 8 से 10 हजार के आउटडोर के साथ करीब 50 हजार लोगों की आवाजाही हो रही है। जबकि 7-8 साल पहले तक 3 से 5 हजार प्रतिदिन आउटडोर के साथ यह आवाजाही करीब 15 से 20 हजार की थी। यानी, 6-7 साल में दबाव तीन गुना से अधिक बढ़ गया, मगर प्रशासनिक सिस्टम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।