17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर पर रखे सोने पर सरकार ने दी बड़ी राहत, अब महिला-पुरुष के सोना रखने की हुई लिमिट तय

मंत्रालय ने यह भी साफ़ किया है कि अगर आपने अपनी घोषित संपत्ति से सोना खरीदा है तो उस पर भी काई टैक्‍स नहीं देना होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 1 Dec 2016, 4:36 PM IST

केंद्र सरकार ने सोना रखने की सीमा निर्धारित कर दी है। वित्त मंत्रालय ने सोने पर टैक्‍स लगाने और इसकी सीमा तय करने को लेकर चल रही अफवाहों के बीच यह कदम उठाया है। मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि घर में रखे सोने को लेकर कोई नया टैक्‍स नहीं लगाया जाएगा। इसके अलावा पुश्‍तैनी सोना घर में रखा है उस पर भी कोई टैक्‍स नहीं लगेगा।

इसी के साथ मंत्रालय ने यह भी साफ़ किया है कि अगर आपने अपनी घोषित संपत्ति से सोना खरीदा है तो उस पर भी काई टैक्‍स नहीं देना होगा। इसी तरह से घर में सोना रखने पर भी सफाई दी गई है। इसके तहत विवाहित महिलाएं अपने पास 500 ग्राम सोना रख सकती हैं, वहीं अविवाहित महिलाएं 250 ग्राम सोना रखने के लिए मुक्‍त हैं। पुरुषों के लिए यह सीमा 100 ग्राम तक रहेगी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से यह अफवाह चल रही थी कि नोटबंदी के बाद सरकार घर में रखे सोने को लेकर कठोर कानून लाने जा रही है जिसके तहत इसकी सीमा तय होगी और ज्‍यादा सोना निकलने पर सरकार कार्रवाई करेगी।