4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉक्टर राकेश सुसाइड मामला: सरकार और परिजनों में बनी सहमति, बारिश में डटे रहे हनुमान बेनीवाल

जोधपुर के SN मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर राकेश सुसाइड मामले में सरकार और परिजनों के बीच सहमति बन गई है, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया है। धरने के दौरान बारिश होने लगी थी, लेकिन हनुमान बेनीवाल वहां से नहीं हटे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 20 Jun 2025, 10:10 PM IST

hanuman beniwal

बारिश के बीच धरना पर बैठे हनुमान बेनीवाल (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। SN मेडिकल कॉलेज जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर राकेश विश्नोई की आत्महत्या मामले को लेकर जयपुर में चल रहा धरना आज समाप्त हो गया। रेजिडेंट डॉक्टर राकेश विश्नोई सुसाइड मामले में परिजनों और सरकार के बीच सहमति बनने के बाद धरना खत्म कर दिया गया। अब डॉक्टर राकेश का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस धरने में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल भी शामिल हुए थे और बारिश के दौरान भी वे धरने पर डटे रहे।

13 जून को राकेश विश्नोई ने जहर खा लिया था और अगले दिन यानी 14 जून को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि राकेश को उनके विभागाध्यक्ष (HOD) डॉ. राजकुमार राठौड़ मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इस प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। परिवार की मांग थी कि आरोपी एचओडी को तत्काल निलंबित कर गिरफ्तार किया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच हो।

मोर्चरी के बाहर चल रहा था धरना

इस मांग को लेकर परिजन और समर्थक एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे थे। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल भी शुक्रवार को धरने में शामिल हुए और उन्होंने सरकार पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर राकेश अंतिम समय तक खुद को बचाने की गुहार लगा रहा था, लेकिन प्रशासन ने कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई।

हनुमान बेनीवाल ने सीएम आवास घेरने का बनाया था प्लान

हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव का ऐलान भी किया था, लेकिन उससे पहले ही सरकार और परिजनों के बीच समझौता हो गया। पुलिस ने एहतियातन टोंक रोड और जेएलएन मार्ग को जोड़ने वाली मोर्चरी रोड पर बेरिकेडिंग भी कर दी थी। बेनीवाल की गाड़ी को धरनास्थल तक जाने से रोक दिया गया।

मृतक डॉक्टर के भाई ने लगाए गंभीर आरोप

इससे पहले, मृतक के भाई सुभाष विश्नोई ने आरोप लगाया था कि उनके भाई को एचओडी द्वारा बार-बार धमकी दी जा रही थी कि वह उसकी थीसिस पूरी नहीं होने देगा। यह जानकारी राकेश ने खुद पुलिस को दी थ, और उसका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। भाई किशन विश्नोई ने जोधपुर के शास्त्री नगर थाने में एचओडी के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई थी।

सरकार से मृतक डॉक्टर के परिवार को मिला आश्वासन

सरकार से मिले आश्वासन के बाद अब धरना समाप्त कर दिया गया है और राकेश की आत्मा को शांति देने के लिए उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शुक्रवार को जयपुर में जमकर बारिश हुई, इस दौरान हनुमान बेनीवाल भी धरनास्थल पर डटे रहे। हनुमान बेनीवाल बारिश के दौरान भी धरने से नहीं हटे। उन्होंने एक्स पर इसको लेकर पोस्ट किया है।

हनुमान बेनीवाल ने क्या कहा?

हनुमान बेनीवाल ने लिखा कि 'दिवंगत डॉक्टर राकेश बिश्नोई के परिजनों के साथ एक प्रतिनिधिमंडल की राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई और परिजनों की मंशा के अनुरूप उनकी मांगों पर सरकार ने जो सहमति व्यक्त कि उसके संदर्भ में स्व. डॉक्टर राकेश बिश्नोई के भाई ने मीडिया के समक्ष जानकारी साझा की है। मैं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार की तरफ से स्वर्गीय डॉक्टर राकेश बिश्नोई को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।'

यह भी पढ़ें : जोधपुर रेजिडेंट डॉक्टर सुसाइड मामला: हनुमान बेनीवाल ने किया बड़ा ऐलान, प्रशासन के फूले हाथ-पांव