Rajya Sabha Elections 2024: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से पार्टी की उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। राजस्थान विधानसभा में सोनिया गांधी ने नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा व अन्य कांग्रेस नेता उनके साथ रहे। सोनिया गांधी के नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली प्रस्तावक बने।