6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

एसपी से एडीजी तक होंगे पदोन्नत, आधे से ज्यादा जिलों के बदलेंगे एसपी

नए साल में पुलिस बेड़े में होगा भारी फेरबदल

2 min read
Google source verification
एसपी से एडीजी तक होंगे पदोन्नत, आधे से ज्यादा जिलों के बदलेंगे एसपी

एसपी से एडीजी तक होंगे पदोन्नत, आधे से ज्यादा जिलों के बदलेंगे एसपी


ओमप्रकाश शर्मा

जयपुर. नए साल में प्रवेश के साथ ही प्रदेश के पुलिस बेड़े में भारी फेरबदल होगा। यह फेरबदल प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों कारणों से महत्वपूर्ण होगा। तीन आइपीएस डीजी काडर में शामिल होने की कतार में हैं। इनके अलावा 24 आइपीएस विभिन्न पदों पर पदोन्नत होंगे। सरकार ये बदलाव आगामी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए करेगी। चुनावों से पहले संभवत: यह अन्तिम बड़ा बदलाव होगा। पदोन्नत होने वालों में नौ जिलों के एसपी भी शामिल हैं। यही कारण है कि मुख्यालय के अलावा जिला स्तर पर भी कई आइपीएस बदले जाएंगे।

वर्ष के अन्तिम दिन महानिदेशक स्तर के दो अधिकारी बी.एल.सोनी व पीके सिंह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बी.एल.सोनी एसीबी डीजी से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके साथ ही डीजी काडर के चार पदों में एक रिक्त हो जाएगा। डीजीपी उमेश मिश्रा समेत डीजी काडर में यू.आर.साहू व भूपेन्द्र कुमार दक ही रहेंगे। ऐसे में वर्ष 1990 बैच के अधिकारी डीजी काडर में पदोन्नत होने की कतार में हैं। पिछले कुछ वर्षों से डीजी काडर में रिक्त पद के बजाय पूरे बैच को ही शामिल किया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 1989 बैच के तीनों अधिकारी उमेश मिश्रा, भूपेन्द्र दक व नीना सिंह को डीजी काडर में शामिल किया गया था। हालांकि इस पदोन्नति के साथ पूर्व में भी डीजी के स्वीकृत चार पदों से अधिक पदोन्नति देने पर केन्द्र आपत्ति जताता रहा है।

इसके अलावा तीन अधिकारी महानिरीक्षक (आइजी) से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पद पर पदोन्नत होंगे। इसी तरह छह अधिकारी उप महानिरीक्षक (डीआइजी) से आइजी तथा पन्द्रह अधिकारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) से डीआइजी के लिए पदोन्नत होंगे। 27 अधिकारियों की पदोन्नति के साथ ही पुलिस बेड़े में भारी फेरबदल होगा। पदोन्नति के साथ आने वाली तबादला सूची पचास या इससे अधिक नामों की हो सकती है।

तीन अधिकारी हैं डीजी बनने की कतार में

राजीव कुमार शर्मा

श्रीनिवासराव जंगा

रवि प्रकाश मेहरड़ा

वर्ष १९९८ बैच के तीन अधिकारी बनेंगे एडीजी

बिपिन कुमार पांडे

आलोक कुमार वशिष्ठ

पी.रामजी

वर्ष 2005 बैच के छह अधिकारी बनेंगे आइजी

अजयपाल लाम्बा

विष्णु कांत

परम ज्योति

सत्येन्द्र सिंह

अशोक कुमार गुप्ता

सवाई सिंह गोदारा

वर्ष 2009 बैच के पन्द्रह अधिकारी बनेंगे डीआइजीश्वेता धनखड़

प्रीति जैन

अजय सिंह

योगेश यादव

पंकज कुमार चौधरी

संबंधित खबरें

कुंवर राष्ट्रदीपकल्याण मल मीणा

अनिल कुमार

प्रदीप मोहन शर्मा

दीपक भार्गव

सुनील कुमार विश्नोई

मनीष अग्रवाल (द्वितीय)

शिवराज मीना

रामेश्वर सिंह

हिम्मत अभिलाष टाक

(इनमें से नौ अधिकारी वर्तमान में जिला एसपी हैं)