17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज इधर से ना ही जाएं, यातायात की रहेगी विशेष व्यवस्था

राजस्थान दिवस के कार्यक्रम के दौरान यातायात की विशेष व्यस्था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 29 Mar 2018, 10:40 PM IST

jaipur

जयपुर. विधानसभा के सामने जनपथ पर शुक्रवार को राजस्थान दिवस के कार्यक्रम के दौरान यातायात की विशेष व्यस्था रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक लवली कटियार ने बताया कि जनपथ और इसके आस-पास के मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा।


-शाम 4 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक पंकज सिंघवी मार्ग से विधानसभा तिराहा, पोलो सर्किल से जनपथ, शिवमंदिर तिराहा विधानसभा से विधानसभा जाने वाले यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाला जाएगा।

-रामबाग सर्किल से 22 गोदाम के बीच चलने वाली बसें व मिनी बसें रामबाग से लक्ष्मी मंदिर तिराहा, सहकार मार्ग व 22 गोदाम होकर आ-जा सकेंगी।
-इण्डाना होटल से शिवमंदिर तिराहा एवं बलवन्त सिंह जी के बंगले के सामने से कठपुतली तिराहे के बीच कठपुतली रोड वाले यातायात को समानान्तर मार्गों से निकाला जाएगा। समारोह मे आने वाले पासधारी वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

-आई.बी.एस. हॉस्पिटल तिराहे से विधान सभा के पीछे वाली रोड पर पार्किंग निषेध रहेगी।
-विधान सभा से स्टेच्यू सर्किल तक और रामबाग सर्किल से 22 गोदाम सर्किल तक चलने वाले यातायात को आवश्यकतानुसार समानान्तर मार्गों से निकाला जाएगा।

इन पास वाले वाहनों की यहां होगी पार्किंग

-पीले पास धारी वाहन कठपुतली रोड होकर विद्युत भवन में प्रवेश कर निर्धारित स्थल पर वाहन पार्क कर सकेंगे। यहां पार्किंग फुल होने पर वित्त भवन में वाहन पार्क कर सकेंगे।
-लाल पासधारी वाहन भवानी सिंह रोड से कठपुतली रोड होकर आ सकेंगे। इन वाहनों की पार्किंग अमरूदों का बाग प्रथम में होगी।

हरे पासधारी वाहन एसएमएस स्टेडियम के नॉर्थ/ईस्ट गेट से प्रवेश कर उत्तरी व पूर्वी गेट के अन्दर निर्धारित स्थल पर वाहन पार्क कर सकेंगे।
हरे पासधारी व बिना पास वाले वाहनों की पार्किंग एसएमएस इन्वेस्टमेन्ट ग्राउण्ड पोलो सर्किल पर होगी।

बीते दस दिन से लोग परेशान
बीते दस दिनों की बात करें तो शहरवासियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते सप्ताह चेटीचंड, गणगौर माता की सवारी, रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा में भी यातायात पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। यही स्थिति गुरुवार को महावीर जयंती के मौके पर भी देखने को मिली।