मामले को बढ़ता देख शुक्रवार देर रात को अशोक नगर थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर उसके मोबाइल की तस्दीक की, जिसमें मैसेज होने की पुष्टि हुई। तब थानाधिकारी सुरेन्द्र सैनी ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। थानाधिकारी ने बताया कि देर रात को ही स्वेज फार्म स्थित राम नगर विस्तार निवासी शिक्षक निखिल जोस को गिरफ्तार कर लिया।