फिलीपींस सरकार की तरफ से कानून बनाया गया है कि छात्र कम से कम 10 पेड़ लगाएंगे, तभी उनको विश्वविद्यालयों की तरफ से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री दी जाएगी। फिलीपींस की सरकार ने यह कानून इसलिए लागू किया है, क्योंकि भारी मात्रा में वनों की कटाई से देश का कुल वन आवरण 70 प्रतिशत से घटकर 20 फीसदी पर आ गया है।