2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुभांगना के पिता अब भी हत्या पर कायम, मेडिकल बोर्ड व एफएसएल रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा

Subhangana Case- शुभांगना की मौत का कारण अब तक आत्महत्या ही सामने आया है। हालांकि पिता अब भी हत्या वाली बात पर ही कायम हैं।

2 min read
Google source verification
Subhangana Case

जयपुर। Subhangana Case- 100 करोड़ की मालकिन शुभांगना की मौत का कारण अब तक पुलिस जांच में आत्महत्या ही सामने आया है। हालांकि पिता अब भी हत्या वाली बात पर ही कायम हैं, लेकिन वे पुलिस जांच से संतुष्ट हैं।


6 अगस्त को घर पर फंदे से लटकी मिली थी शुभांगना
उधर, पुलिस ने कई कारण गिनाए हैं, जिनके कारण शुभांगना ने आत्महत्या की है। इसमें सभी कारण पति की ओर से परेशान किए जाने के हैं। पुलिस को एफएसएल रिपोर्ट भी मिल गई है। दीपशिखा एजुकेशन गु्रप के डायरेक्टर प्रेम सुराणा की बेटी शुभांगना 26 अगस्त को घर पर फंदे से लटकी मिली थी।

पति राजकुमार सावलानी से पूछताछ
गिरफ्तार पति राजकुमार सावलानी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में जुटाए साक्ष्यों के संबंध में भी उससे तस्दीक कर रही है।

पुलिस इसलिए मान रही आत्महत्या
— पति पर शुभांगना ने दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया
— महिला आयोग को शिकायत
— उत्पात मचाने पर शांति भंग में गिरफ्तार करवाया
— घर से चले जाने के बाद भी पति का मोबाइल पर झगडऩा
— पारिवारिक विवाद के चलते विजनेस में ध्यान नहीं देना और नुकसान होना
— आत्महत्या के एक दिन पहले राजकुमार का कॉलेज में पहुंचना और जबरन वहां ठहरना
— राजकुमार का शराब पीना और अय्याशी में लिप्त होना

हत्या की ही आशंका है और पुलिस का अनुसंधान जारी है। जांच में हत्या के सबूत मिलते हैं तो आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला हत्या में बदल जाएगा।
प्रेम सुराणा, शुभांगना के पिता

शुभांगना की मौत के संबंध में मेडिकल बोर्ड और एफएसएल रिपोर्ट मिल गई है। दोनों विभागों ने शुभांगना की मौत फंदे से लटकना बताया है। मारकर लटकाने जैसे अलामात नहीं होना बताया गया है।
पुष्पेन्द्र सिंह, जांच अधिकारी (एसीपी बस्सी)

उज्जवला योजना की कड़वी हकीकत आई सामने, पहले दिए मुफ्त गैस कनेक्शन, अब सब्सिडी से वसूल रहे बकाया

राजस्थान महिला आयोग अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान, बोलीं- महिलाओं को काट रहा है डेंगू का मच्छर, मुझे बहुत चिंता है