8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: आरोपी नितिन के पिता ने किया बड़ा खुलासा, कही ये बात

Sukhdev Singh Gogamedi Murder update : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद पूरे राजस्थान में आक्रोश का माहौल है। जगह-जगह विरोध हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 6 Dec 2023, 5:41 PM IST

Sukhdev Singh Gogamedi

Sukhdev Singh Gogamedi Murder latest update accused

जयपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद पूरे राजस्थान में आक्रोश का माहौल है। जगह-जगह विरोध हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर गोगामेड़ी हत्याकांड से उपजे हालात के बारे में बात की। इस दौरान श्री मिश्र ने प्रदेश में कानून और शांति व्यवस्था के बारे में भी उन्हें विस्तार से जानकारी दी। वहीं राजस्थान पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी।

गोगामेड़ी को गोली मारने वाले दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है। एक आरोपी का नाम रोहित राठौड़ है। रोहित मकराना का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं दूसरे का नाम नितिन फौजी है। नितिन हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के दौंगड़ा जाट का रहने वाला बताया जा रहा। फिलहाल दोनों फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। वहीं इस हत्याकांड के बाद नितिन फौजी के पिता ने मीडिया से बात की है।

गाड़ी ठीक कराने के बहाने घर से निकला था नितिन
नितिन के पिता मीडिया से बात करते हुए कहा कि 9 नवंबर को नितिन गाड़ी ठीक कराने के लिए महेंद्रगढ़ गया था। उसी दिन शाम 4 बजे तक गाड़ी ठीक हो गई थी। उसके बाद हमारे से उसका अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है। नितिन को लेकर मीडिया में कई प्रकार की बातें चल रही है, लेकिन हमें कुछ भी मालूम नहीं है। परिजनों के अनुसार उसे 10 नवंबर को वापस सेना में जाना था। वहीं नितिन के गांव के लोगों के कहना है कि हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि वह इस तरह से काम कर सकता है। हम उम्मीद यही करते हैं कि जिस कड़ी से वह जुड़ा हुआ है, जिस व्यक्ति ने उससे यह काम करवाया है। उस तह तक जाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें : दोनों शूटर्स की हुई पहचान, तलाश में जुटे 200 पुलिसकर्मी, सामने आई हत्या की वजह

जांच के लिए किया गया एसआईटी का गठन
गोगमेड़ी की हत्या कर देने के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई हैं। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने इस मामले की सघन जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एनएम के पर्यवेक्षण में एसआईटी गठित की। मिश्रा ने बताया कि गोगामेड़ी हत्याकांड के दोनों अभियुक्त की पहचान हो गई है। उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज होते ही दोनों अभियुक्तों पर पांच-पांच लाख रुपए का ईनाम घोषित होगा और इन अभियुक्तों के बारे में जानकारी देने वालों को पांच-पांच लाख रुपए का इनाम मिलेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस तत्परता से हत्यारों की तलाश कर रही है।