गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में जयपुर के एक अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे राजपूत और सर्व समाज के लोगों के बीच कई नेता पहुंच रहे हैं। धरनास्थल पर पहुंचने वाले नेताओं में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़, विधायक बाल मुकुन्दाचार्य, बसपा विधायक मनोज न्यांगली, शिवसेना नेता राजेंद्र गुढ़ा सहित कई अन्य नेता पहुंचे।