जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह हत्याकांड से जुड़ा दूसरा वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो उस घर के बाहर लगे कैमरे का है जहां हत्या हुई। इसमें दिख रहा है कि अंदर हुए गोलीकांड के बाद बाहर खड़े गार्ड सतर्क हो जाते हैं। लेकिन फिर गोली से बचने के लिए वे साइड हो जाते हैं। इस दौरान तीनों हत्यारे भागने लगते है। इस दौरान एक को गार्ड की गोली लगती है, जिससे वह वहीं गिर जाता है। वहीं बाकी दो भाग जाते हैं।