28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुनीता जाट हत्याकांड: पति व जेठ समेत तीन जनों का होगा यह टेस्ट, सामने आएगा सच

कालाडेरा थाना इलाके के बिहारीपुरा गांव के बहुचर्चित सुनीता जाट हत्याकांड में अब पुलिस....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 6 Jul 2018, 7:36 PM IST

sunita jat murder

चौमूं। कालाडेरा थाना इलाके के बिहारीपुरा गांव के बहुचर्चित सुनीता जाट हत्याकांड में अब पुलिस पति व जेठ सहित तीन जनों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी। शुक्रवार को न्यायालय ने पुलिस की अर्जी पर मृतका के पति सुरेश, जेठ लालाराम व गोवर्धन का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की अनुमति दी है।

माना जा रहा है इस टेस्ट के बाद सुनीता हत्याकांड का सच सामने आ जाएगा। गौरतलब है कि आरोपी जेठानी का रिमांड अवधि के दौरान पुलिस पूछताछ वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया था। वायरल हुए वीडियो में आरोपी मंजू ने सह-आरोपी के नाम को लेकर किसी लाला का नाम लिया था।

उल्लेखनीय है कि 16 जून की रात्रि को बिहारीपुरा गांव की ताखरों की ढाणी में सुनीता जाट की हत्या कर दी गई थी। उसके भाई गुरुचरण जाट निवासी जैतपुरा ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने जांच अनुसंधान के दौरान आरोपी जेठानी मंजू देवी को गिरफ्तार कर रिमांड लिया, जो अब न्यायिक अभिरक्षा में है।

अब तक इस मामले में पुलिस यही बताती रही कि हत्याकांड में सिर्फ जेठानी ही शामिल है, जबकि मृतका के परिजन मामले में अन्य अभियुक्तों के शामिल होने की आशंका जता रहे थे। हालांकि जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष अनुसंधान टीम गठित की तथा जांच कालाडेरा थानाधिकारी से लेकर गोविन्दगढ़ पुलिस उपाधीक्षक को सौंप दी।

लेकिन इसी बीच वीडियो वायरल होने के बाद मामला फिर गर्मा गया। राजस्थान पत्रिका ने ५ जुलाई को ‘गला तो मैंने दबाया था, उसने तो पैर ही पकड़े थे’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पति सुरेश कुमार, जेठ लालाराम एवं गोरधन की संलिप्तता का पता लगाने के लिए न्यायालय में पोलीग्राफ टेस्ट अर्जी लगाई थी, जिसे न्यायालय ने मंजूर कर लिया।

इनका कहना है
सुनीता जाट हत्या प्रकरण में पति सुरेश, गोरधन व लालाराम चौधरी निवासी ताखरों की ढाणी, बिहारीपुरा के पोलीग्राफी टेस्ट की अर्जी लगाई थी, जिसे मंजूरी मिल गई है।
दीपक शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक