इसे निम्स ने राज्य सरकार की मौन सहमति समझ लिया और खसरा नंबर 526 के खातेदारों से जमीनें खरीद लीं। लेकिन जेडीए ने फरवरी 2012 में निम्स को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया। इसे निम्स ने जेडीए के अपीलीय ट्रिब्यूनल में अपील दायर की, जो खारिज हो गई। इसके खिलाफ निम्स ने हाईकोर्ट की सिंगल बैंच में अपील की। सिंगल बैंच ने खसरा नंबर 526 को चरागाह मानते हुए राज्य सरकार की जमीन माना और निम्स की अपील खारिज कर दी। सिंगल बैंच के फैसले के खिलाफ निम्स ने डिवीजन बैंच में अपील दायर की। डिवीजन बैंच ने भी निम्स की अपील खारिज कर दी। हाईकोर्ट की डिवीजन बैंच के खिलाफ निम्स ने सुप्रीम कोर्ट में 2012 में अपील की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया।