पिछले दो साल से एक अक्टूबर से नहीं बदलता है समय
दरअसल, शिक्षा विभाग की शिविरा पंचाग के अनुसार एक अक्टूबर से शीतकालीन समय लागू हो जाता है। इसके अनुसार एक अक्टूबर से 31 मार्च तक स्कूलों का समय सुबह दस बजे शाम चार बजे तक किया जाता है। लेकिन पिछले दो वर्षों से अक्टूबर में तेज गर्मी पड़ रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग हर बार एक अक्टूबर से स्कूल समय नहीं बदल रहा है।