
निवाई. सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प और नियमित तैयारी से सफलता की नई मिसाल कायम करते हुए स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल निवाई के छात्र विशाल वर्मा ने बारहवीं कक्षा की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
प्रधानाचार्य कुंभाराम चौधरी ने बताया कि विशाल वर्मा ने विद्यालय की नियमित पढ़ाई के साथ यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। विद्यालय में कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय समय के बाद जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क विशेष कक्षाओं का संचालन किया जाता है। छात्र का प्रधानाचार्य ने दुपट्टा व माला पहनाकर विद्यालय में स्वागत किया गया।
फोटोकेप्शन
एनई0608सीसी-निवाई. मॉडल स्कूल में छात्र का स्वागत करते शिक्षक।
Updated on:
07 Aug 2026 06:01 am
Published on:
07 Aug 2026 06:01 am
