22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Train News: यात्रा करने वाले हो जाएं अलर्ट, रद्द रहेगी डबल डेकर समेत 40 ट्रेन, 23 बदले रूट से चलेंगी, देखें लिस्ट

Train News: यात्रा करने वाले हो जाएं अलर्ट, रद्द रहेगी डबल डेकर समेत 40 ट्रेन, 23 बदले रूट से चलेंगी, देखें लिस्ट

Train Canceled News: डबल डेकर समेत 40 ट्रेनों का संचालन प्रारंभिक स्टेशन से रद्द, 23 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी और 9 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 4 Jun 2025, 6:14 AM IST

Train news

फाइल फोटो- पत्रिका

यदि आप 20 से 29 जुलाई के मध्य जयपुर से दिल्ली के बीच ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति का अवश्य पता कर लें क्योंकि इस अवधि में दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते रेलवे ने डबल डेकर समेत 40 ट्रेनों का संचालन प्रारंभिक स्टेशन से रद्द कर दिया है। इसके अलावा 23 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी और 9 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को होगी, जिन्होंने पहले से टिकट बुकिंग करवाई है।

रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

24, 26 एवं 28 जुलाई को दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस, 23, 25 एवं 27 जुलाई को बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला, 20 से 27 जुलाई तक बीकानेर-दिल्ली सराय, जोधपुर-दिल्ली सराय, 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय-जोधपुर, जयपुर-दिल्ली सराय-जयपुर डबल डेकर, दिल्ली सराय-इंदौर, दिल्ली सराय-जोधपुर, सातरोड-दिल्ली ट्रेन रद्द रहेगी।

21 से 29 जुलाई तक जोधपुर-दिल्ली सराय, दिल्ली सराय-बीकानेर, दिल्ली-सातरोड रोड, 24 जुलाई को जोधपुर-दिल्ली सराय ट्रेन, 26 जुलाई को बीकानेर-दिल्ली सराय, दिल्ली सराय-भुज ट्रेन, 25 एवं 27 जुलाई को दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन, 25 जुलाई को सीकर-दिल्ली सराय- सीकर, दिल्ली सराय-राजकोट, भुज-दिल्ली सराय ट्रेन, 20 से 27 जुलाई तक इंदौर-दिल्ली सराय, 23 जुलाई को बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय, 24 जुलाई को राजकोट-दिल्ली सराय, 22 एवं 26 जुलाई को पोरबंदर-दिल्ली सराय, 24 एवं 28 जुलाई को दिल्ली सराय-पोरबंदर, दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस, दिल्ली-हिसार, हिसार-रेवाड़ी और 27 जुलाई को उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय, दिल्ली सराय-उदयपुर ट्रेन रद्द रहेंगी।

बदले रूट से चलेंगी ये ट्रेनें

20 से 29 जुलाई के दौरान विभिन्न समयों पर सियालदाह-बीकानेर, हावड़ा-बाड़मेर, बीकानेर-हावड़ा, जम्मूतवी-अजमेर, साबरमती-दिल्ली, दिल्ली-साबरमती, जैसलमेर-दिल्ली, भुज-बरेली, बरेली-न्यू भुज, भुज-बरेली, बाड़मेर- जम्मूतवी, जम्मूतवी-बाड़मेर, कामाख्या-भगत की कोठी, किशनगंज-अजमेर, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर, ओखा-देहरादून, देहरादून-ओखा, उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी, दिल्ली-बाड़मेर, सुल्तानपुर-साबरमती, साबरमती-वाराणसी, वाराणसी-साबरमती, दिल्ली-रेवाड़ी सहित कुल 23 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी।

आंशिक रूप से रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

अजमेर-दिल्ली सराय, दिल्ली सराय-अजमेर, दिल्ली सराय-बीकानेर, बीकानेर-दिल्ली सराय, श्रीगंगानगर-दिल्ली, बीकानेर-दिल्ली सराय, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी, उदयपुर सिटी-दिल्ली, दिल्ली सराय-बीकानेर 20 से 29 जुलाई के बीच अलग-अलग समय अवधि में दिल्ली सराय रोहिल्ला से दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के इस जिले में बन रहा भारत का पहला ‘वंदे भारत’ मेंटिनेंस डिपो, एक साथ 3 ट्रेनों की हो सकेगी मरम्मत