बीजेपी की प्रदेश इकाई को भेजे अपने जवाब में ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि मेरा विरोध कांग्रेस नेताओं के आने से था, ना कि दलित समुदाय से। मैंने कभी भी दलितों का अपमान नहीं किया है और ना ही सोच सकता हूं। उन्होंने खुद को दलित हितैषी नेता बताते हुए कहा कि वे अलवर में तीन बार विधायक रह चुके हैं और हमेशा दलितों के पक्ष में आवाज उठाई है। उनका कहना है कि टीकाराम जूली का विरोध राजनीतिक था, क्योंकि वह कांग्रेस के नेता हैं, न कि उनके दलित होने की वजह से।