
delhi terrorist
जयपुर।
अमृतसर में ब्लास्ट के बाद देश की राजधानी दिल्ली में अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्धों की तस्वीर जारी की है। जिन्हें जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी बताया जा रहा हे। आशंका यह जताई जा रही है कि किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश के तहत ये दोनों दिल्ली में दाखिल हुए हैं। पुलिस गेस्ट हाउस, होटल सहित कई स्थानों पर संदिग्धों की तलाश कर रही है। पुलिस के रडार पर दिल्ली के ऐसे इलाके हैं जहां अक्सर विदेशी आते रहते हैं।
दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध आतंकियों के राजधानी में मौजूदगी की आशंका को देखते हुए मंगलवार को एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर ये दोनों शहर में देखे जाते हैं तो तुरन्त पुलिस थाने में फोन कर इसकी सूचना दें। दोनों संदिग्धों की तस्वीरें शहर में जगह-जगह पर चस्पा की गई हैं। पुलिस ने जो तस्वीर जारी की है उसमें दो संदिग्ध आतंकवादी एक माइलस्टोन के पास खड़े दिख रहे हैं। जिस पर दिल्ली 360 किलोमीटर दूर लिखा हुआ है।
ज्ञात रहे कि ये एडवाइजरी ऐसे समय जारी की गई है जब तीन दिन पहले ही जैश के सात आतंकवादियों के दिल्ली में होने की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया गया था।
Published on:
21 Nov 2018, 11:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.