जानकारी के अनुसार आमेर महल के आसपास का क्षेत्र ताजमहल की तर्ज पर विकसित होगा। जिस तरह से ताजमहल के आसपास पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग, होटल—रेस्त्रां, घूमने की जगह और पर्यटन से जुड़ी गतिविधियां होती हैं। पार्किंग से ताजमहल तक पर्यटकों के लिए ई-रिक्शा सुविधा है। उसी तरह आमेर में भी महल के आसपास के इलाके में पर्यटन से जुड़ी गतिविधियां ही होंगी।