दरअसल उच्चैन थाना इलाके में स्थित एक गांव में चार दिसम्बर को शादी थी। जिस दुल्हन की शादी थी वो कार के सनरूफ पर बैठकर आई और उसने धमाकेदार एंट्री की। उस समय फिल्मी गाने चल रहे थे। कार की एंट्री के बाद दुल्हन रुकी और उसे किसी ने देसी तमंचा दिया। उसने पहले तो उसे नीचे ही चलाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसे हवा में उपर की ओर चलाने का प्रयास किया।