Rajasthan Assembly : जयपुर। राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को जोरदार वाकया हुआ। मंत्रीजी से एक सवाल बार-बार पूछा जा रहा था, मंत्रीजी भी बार-बार सवाल का जवाब और कुछ दे रहे थे। आखिर में लम्बी बहस के बाद मंत्रीजी बोल ही पड़े कि "आपके सवाल का जवाब देने के लिए मैं गूगल मैप लेकर थोड़े ही आया हूं।"
दरअसल मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल चल रहा था। सवाल पूछा विधायक डूंगरराम गेदर ने। मंत्रीजी गजेन्द्र सिंह खींवसर ने उन्हें लिखित जवाब उपलब्ध करा दिया। इसके बाद पूरक प्रश्र पूछा गया। उसमें पूछा गया कि सूरतगढ़ शहर, सूरतगढ़ सदर और राजसियासर थाने की एक-दूसरे से दूरी कितनी है और इन थानों से आखिरी गांव की दूरी कितनी है। यह सवाल बार-बार पूछने पर आखिर में मंत्री खींवसर ने जवाब दिया कि लेकिन उससे विधायक संतुष्ट नहीं हुए। विधायक जब बार-बार एक ही सवाल को पूछने लगे तो मंत्रीजी ने बोल ही दिया कि ये विधायक यह पूछ रहे है कि उस थाने से उस थाने की दूरी कितनी है, मैं गूगल मैप तो साथ लेकर नहीं आया हूं। जो इसकी जानकारी दे सकूं।